मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना का इंतजार फाइनली खत्म होने जा रहा है क्योंकि जुलाई महीने में किस तारीख़ को मिलेगें 1500 रुपए जानिए।

Ai Generated Image
Mp24.in: प्रदेश की लाडली बहनों के लिए इस महीने की सबसे बड़ी खुशखबरी आ गई है करीब 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए सबसे बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त पर जो जानकारी आई है उसे सुनकर आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगा। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक इसबार लाडली बहनों को पिछले कई महीनों के मुकाबले सबसे जल्दी किस्त मिलने की खबर आई है ।
जुलाई में इस तारीख को सकती है 38वीं किस्त
सूत्रों से जानकारी हासिल हुई है इसके तहत लाडली बहनों को इसबार सीएम मोहन यादव भिंड जिले के मेहगांव (लहार) में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम से लाडली बहना योजना की किस्त जारी कर सकते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के जरिए लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त पात्र महिलाओं के बैंक खातों में भेजने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लाडली बहना योजना का अगली किस्त 12 जुलाई को जारी की जा सकती है ।
मंत्री ने कार्यक्रम के संकेत दिए
हालांकि किस्त कब जारी कब होगी इसकी जानकारी सरकार के तरफ से अबतक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है । लेकिन इससे पहले ही प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रशासन ने इस कार्यक्रम के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
जो अबतक जानकारी मिली है उसके मुताबिक इस विशाल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सिर्फ लाडली बहना योजना की किस्त ही जारी नहीं करने वाले हैं, वरन क्षेत्र में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी करने के पूरे संकेत दिख रहे हैं ।
कब मिली थी पिछली किस्त?
आपको बता दे की इससे पहले लाडली बहना योजना की जो पिछली किस्त आई थी यानि कि 37वीं किस्त 14 जून 2026 को जारी की गई थी और इसके लिए सागर जिले के केसली को चुना गया था । और हमेशा कि तरह ही पिछली बार भी जो किस्त मिली थी वो 1500-1500 ही थे । सरकार की तरफ से ये किस्त सीधे DBT के जरिए भेजी गई थे ।
इसबार कितना मिलेगा 1500 या 1750 ?
आपको मालूम होगा कि सरकार की तरफ से लाडली बहना योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जून 2023 में की गई थी । शुरुआत की अगर बात करें तो योजना के तहत महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाती थी। और फिर अपने वादे के मुताबिक राशि में बढ़ोतरी करते हुए अब सरकार महिलाओ को 1500 रूपए दे रही है । अभी की अगर बात करें तो 1.25 करोड़ पात्र महिलाएं इस योजना का फायदा उठा रही हैं।
आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा
फिलहाल इतना तो तय है कि इसबार लाडली बहनों को जुलाई महीने की किस्त 12 जुलाई को ही जारी की जाएगी । लेकिन अक्सर सरकार की तरफ से जिस दिन किस्त डाली जानी होती है उसके एक दिन पहले इसके बारे में बताया जाता है । तो उम्मीद है की सरकारी की तरफ से 11 जुलाई की शाम तक इसकी घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि कई यूट्यूब चैनल के तरफ से ये दावा किया जा रहा है कि इसबार राशि बढ़कर 1750 मिलेगी क्योंकि रक्षाबंधन नजदीक है लेकिन ऐसा संभव बिल्कुल नहीं है, क्योंकि रक्षाबंधन अगस्त महीने में हैं ना कि जुलाई में इसलिए ऐसी भ्रामक खबरों से दूर रहें ।
